उद्देश्य
- धरातलीय संसाधनों का विनियमित दोहन, इष्टतम और विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना।
- जलभृत मानचित्रीकरण तथा जलभृत आधारित प्रबंधन हेतु राज्य में नियोजित प्रकार से सम्पूर्ण भूगर्भ जल प्रबंधन के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम का प्रारम्भ करना |
- एकीकृत प्रकार से वृहद पैमाने पर भूगर्भ जल रीचार्ज कार्यक्रम को लागू करना तथा अत्यधिक दोहित/नाज़ुक प्रखंडों को एक समयबद्ध प्रकार से सुरक्षित श्रेणी में लाना |
- सतही जल व भूगर्भ जल के संयोजक प्रयोग को प्रभावी ढंग से लागू करना |
- संकटग्रस्त क्षेत्रों में जल प्रयोग की प्रभावी पद्धतियों का संवर्धन करना |
- भूगर्भ जल प्रबंधन के नियोजन एवं संरक्षण में नदी बेसिन/जल विभाजन दृष्टिकोण को वरीयता देना |
- सुरक्षित पेय जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु दूषित भूगर्भ जल क्षेत्रों को चिन्हित करना |
- समन्वित एवं एकीकृत प्रकार से सहभागी प्रबंधन दृष्टिकोण के साथ संबन्धित विभाग द्वारा भूजल संरक्षण तथा रीचार्ज कार्यक्रम लागू करना|
- भूगर्भ जल प्रबंधन हेतु प्रभावी विधिक संरचनाओं को प्राविधानित करना |